{"_id":"669a0635088aba855509a8cb","slug":"up-vegetable-vendor-injured-in-stone-pelting-during-baraat-chadhat-dies-in-hospital-2024-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बरात में चढ़त के दाैरान पथराव में घायल सब्जी विक्रेता की अस्पताल में मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरात में चढ़त के दाैरान पथराव में घायल सब्जी विक्रेता की अस्पताल में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 19 Jul 2024 12:18 PM IST
Dimple Sirohi
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:18 PM IST
सार
शामली में बरात में हुए झगड़े के दौरान घायल बागपत के युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक आठ दिन पहले शामली में चढ़त के दाैरान पथराव में घायल हो गया था। उसका मेरठ अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के मोहल्ला नौकुआं रोड पर आठ दिन पहले बरात में हुए झगड़े में घायल बागपत निवासी सब्जी विक्रेता(21) की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नौकुआं रोड घेर बुखारी में 11 जुलाई को बागपत से बरात आई थी। बरात में आए बराती जब खाना खा रहे थे तो उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवकों का बरातियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shamli: सुंदर नगर डकैती प्रकरण में शामिल बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
इस विवाद के चलते आरोपियों ने हमला कर दिया था। हमले में बागपत के मोहल्ला हनुमान मंदिर जमना वाला रोड निवासी बोबी व उसका भाई बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को शामली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गंभीर हालत में बाॅबी को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया था। इस घटना में शामली के नौकुआं मार्ग निवासी राजा की तरफ से मोहल्ले के सन्नी, शुभम व सागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस के मुताबिक मेरठ में उपचार के दौरान बाॅबी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक बागपत में सब्जी बेचने का काम करता था। उसकी आठ माह पहले ही शादी हुई थी।
गंभीर हालत में बाॅबी को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया था। इस घटना में शामली के नौकुआं मार्ग निवासी राजा की तरफ से मोहल्ले के सन्नी, शुभम व सागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस के मुताबिक मेरठ में उपचार के दौरान बाॅबी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक बागपत में सब्जी बेचने का काम करता था। उसकी आठ माह पहले ही शादी हुई थी।