{"_id":"6699e25c8a7e38c9b90a398f","slug":"encounter-between-police-and-miscreants-in-shamli-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: सुंदर नगर डकैती प्रकरण में शामिल बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: सुंदर नगर डकैती प्रकरण में शामिल बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल
Fri, 19 Jul 2024 09:19 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 19 Jul 2024 09:19 AM IST
सार
सुंदर नगर डकैती प्रकरण में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ने का दावा किया है। गढी हसनपुर के जंगल में हुई मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में गोली लगी है जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल है।
विज्ञापन
Shamli News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुंदर नगर डकैती प्रकरण में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ने का दावा किया है। गढी हसनपुर के जंगल में हुई मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में गोली लगी है जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई नगदी को भी बरामद किया है। एसपी शामली का कहना है कि बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
चौसना चौकी क्षेत्र के गांव सुंदर नगर में बलविंदर के घर हुई डकैती प्रकरण में पुलिस सर्विलांस की मदद से बदमाशो तक पहुंची। 10 जुलाई की रात वारदात को अंजाम दिया गया था।पुलिस को बदमाशो की लोकेशन गढ़ी हसनपुर के जंगल में मिली। पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीमों को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की तो दोनो बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में पुलिस के एक सिपाही को भी गोली लगी है। बदमाशों की पहचान सिमरनजीत एवं अनस निवासी कैराना के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि बदमाश एक नई घटना को कारित करने की फिराक में थे।बदमाशो के तीन अन्य साथी भाग निकले, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन