{"_id":"68b3d3f51ce401f1f308c38a","slug":"up-troubled-by-debt-farmer-commits-suicide-in-baghpat-dead-body-found-hanging-on-tree-2025-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बागपत में कर्ज से परेशान होकर किसान ने दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव, अमीन बना रहा था दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बागपत में कर्ज से परेशान होकर किसान ने दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव, अमीन बना रहा था दबाव
Sun, 31 Aug 2025 10:17 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:17 AM IST
सार
Baghpat News: बागपत के डोला गांव के किसान चंद्रबोस (52) ने कर्ज से परेशान होकर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह अन्य किसान खेत पर पहुंचे तो उनका शव लटका मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
किसान चंद्रबोस की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्ज से परेशान होकर एक किसान ने आत्महत्या कर ली। सुबह खेत में किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बैंक और अमीन पर परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के डोला गांव के किसान चंद्रबोस ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। कई महीनों से आरसी जारी होने के बाद अमीन और अधिकारी लोन चुकाने का दबाव बना रहे थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार को भी अमीन और चपरासी ने किसान के साथ अभद्रता की थी। इसी से परेशान होकर चंदरवोस ने रात को खाना खाया और डोला सराय मार्ग की ओर चले गए। वहीं जाकर उन्होंने किसी समय देवता के थान में खड़े पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह भिंडी तोड़ने खेतों में गए मजदूरों ने उनका शव पड़े पर लटका देखा, तो गांव में आकर परिजनों को खबर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों सहित ग्रामीणों ने अमीन और बैंक पर प्रताड़ित करने के आरोप आरोप लगाए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही जांच भी शुरू कर दी।