फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP topper said; only time management will get good marks

यूपी टॉपर बोली, समय प्रबंधन से ही मिलेंगे अच्छे अंक

Thu, 04 Mar 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
UP topper said; only time management will get good marks
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में चली रही कार्यशाला का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज अमीनगर सराय रोड में बृहस्पतिवार को यूपी परीक्षा परीक्षा को लेकर चल रही दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया। यूपी टॉपर छात्रा रिया जैन ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स दिए। परीक्षा में सफलता के लिए समय प्रबंधन को बेहद जरूरी बताया।

अंतिम दिन कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की टॉपर रही छात्रा रिया जैन ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारियों के संबंध में टिप्स दिए। बताया कि परीक्षा को लेकर बिल्कुल भी तनाव न लें। तनाव का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इससे बोर्ड परीक्षा भी प्रभावित हो सकती है। बताया कि परीक्षा में समय प्रबंधन का ध्यान बहुत जरूरी है। सुबह का समय पढ़ाई के लिए चुने। परीक्षा के समय उन सवालों पर समय खराब न करें, जिसमें अंक कम हो। अगर आप किसी सवाल में अटक रहे है तो उस पर ज्यादा समय खराब न करें। बताया कि गणित एक ऐसा विषय है, जिसमें रट्टा लगाने का विकल्प नहीं है। इस पर ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस कर हल करें। उन्होंने सैंपल पेपर व टेन इयर प्रश्नपत्र हल करने की सलाह दी। इस अवसर पर पूजा, दीपिका, सोनिया, पारूल, मोनिका, भारती, अदिति, सोनम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed