फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP : Teacher Arvind Kumar died in a road accident in Baghpat

Baghpat: पिकअप गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, शिक्षक की मौत से छाया मातम, हिरासत में आरोपी चालक

Tue, 19 Dec 2023 08:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Dec 2023 08:35 PM IST
सार

Baghpat Accident News : बागपत में पिकअप गाड़ी ने स्कूटी सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। वहीं, शिक्षक की मौत से विभाग में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
UP : Teacher Arvind Kumar died in a road accident in Baghpat
मृतक शिक्षक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के सामने पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से स्कूटी सवार जनता इंटर कॉलेज सूजरा के शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

बड़ौत के खिरनी मोहल्ला निवासी रवि कुमार ने तहरीर में बताया कि उसके पिता अरविंद कुमार जनता इंटर कॉलेज सूजरा में इतिहास के प्रवक्ता थे। वह सोमवार को कॉलेज में ड्यूटी करने के बाद कलक्ट्रेट के पास डीआईओएस कार्यालय जा रहे थे। कलक्ट्रेट के पास हाईवे पर बने कट से जैसे ही मुड़ने लगे, तभी पीछे से आई पिकअप गाड़ी ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी गिरने से उसके पिता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उसके पिता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन उनकी रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर तीसरी मंजिल से क्यों कूदा BCA का छात्र? सामने आई सुसाइड की बड़ी वजह, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

मूल रूप से बांदा हमीरपुर के रहने वाले थे
मृतक अरविंद के परिवार में दो बेटी और एक बेटा है, जो मूल रूप से बांदा हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। वह पिछले 23 साल से बड़ौत में रह रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद बड़ौत में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिला की हत्या: मायके में थी सोनी, बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते रोककर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed