फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP : Raid on medical stores in Baghpat and samples of four medicines sent for testing

Baghpat : मेडिकल स्टोरों पर छापामारी, संचालकों में मची अफरी-तफरी, जांच के लिए भेजे चार दवाइयों के नमूने

Wed, 06 Dec 2023 11:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Dec 2023 11:16 PM IST
सार

Baghpat News : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की। इस दौरान स्टोर संचालकों में अफरी-तफरी मच गई। वहीं, टीम ने चार दवाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन
UP : Raid on medical stores in Baghpat and samples of four medicines sent for testing
मेडिकल स्टोर पर जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में नगर व देहात क्षेत्र में मानकों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोरों को नियम विरुद्ध लाइसेंस जारी करने की शिकायत पर मेरठ की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी की। इस दौरान टीम ने मेडिकल स्टोरों से चार दवाइयों के नमूने लिए।

विज्ञापन

कमिश्नर के आदेश पर मेरठ से आए ड्रग्स इंस्पेक्टर प्रियांशु व ड्रग्स इंस्पेक्टर गौरव लोधी के नेतृत्व में गठित टीम ने बड़ौली रोड, नेहरू रोड, छपरौली चुंगी सहित अन्य जगहों पर संचालित मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की। इससे मेडिकल स्टोर संचालकाें में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने जिस दुकान में मेडिकल स्टोर संचालित हो रहा है, उसकी नाप-तौल की। साथ ही अलग-अलग स्टोरों से जांच के लिए चार दवाओं के नमूने लिए।

विज्ञापन

 

बता दें कि कुछ दिन पहले नगरवासियों ने नगर में मानक के अनुरूप संचालित हो रहे मेडिकल स्टोरों को नियम विरुद्ध लाइसेंस जारी करने की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कमिश्नर मेरठ को शिकायत की। लोगाें का यह भी आरोप था कि मानक को ताक पर रखकर जिन मेडिकल स्टोरों को संचालित कराया जा रहा है, उन स्टोरों से हर माह विभागीय कर्मचारी अवैध वसूली करते हैं। फिलहाल टीम ने नाप-तौल कर पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है। टीम कार्रवाई के लिए असिस्टेट कमिशनर को अपनी रिपोर्ट सौंपगी। इस अवसर पर ड्रग्स इंस्पेक्टर बागपत मोहित कुमार भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: UP: सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुबुही खान बोलीं- मैं सनातनी मुस्लिम, मेरा पंथ इस्लाम और संस्कृति हिंदू है

मेडिकल स्टोरों को विभागीय कर्मचारियों द्वारा नियम विरुद्ध लाइसेंस जारी करनें की शिकायत की गई थी। इसके बाद असिस्टेट कमिश्नर के निर्देश पर नगर में छपरौली रोड, बड़ौली रोड, नेहरू रोड के अलावा जगहों पर छापामारी की गई। वहीं, दवाइयों के नमूने भी लिए गए। कार्रवाई के लिए असिस्टेट कमिशनर को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। - प्रियांश ड्रग्स इंस्पेक्टर मेरठ

यह भी पढ़ें: आमने-सामने: न्यूटिमा विवाद को लेकर अतुल प्रधान का अनशन जारी, IMA चिकित्सक बोले-हमें गुंडों का डर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed