फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: police will give receipt of complaint letter in front of camera in every police station of Baghpat district

यूपी: इस जिले के हर थाने में शुरू हुई नई पहल, कैमरे के सामने शिकायती पत्र की रिसीविंग देगी पुलिस 

Sun, 03 Apr 2022 04:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Apr 2022 04:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एसपी नीरज कुमार जादौन ने बागपत के सभी थानों में पहली बार व्यवस्था शुरू की है। फरियादी के पास इसका सबूत रहेगा। कैमरा होने से पीड़िताें टरकाने की झूठी शिकायत भी नहीं होगी। 

विज्ञापन
UP: police will give receipt of complaint letter in front of camera in every police station of Baghpat district
बागपत में एसपी कार्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में थानों में शिकायत देने को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप नहीं लग सकेंगे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने फरियादियों के लिए नई व्यवस्था शुरू कराई है। पहली बार ऐसा होगा कि थानों में कैमरे के सामने शिकायती पत्र की रिसीविंग दी जाएगी। इसकी व्यवस्था थानों में बनी शिकायत और हेल्प डेस्क पर की गई है। शिकायती पत्र की रिसीविंग होने का फायदा यह होगा कि यदि कार्रवाई नहीं की जाती तो थाना पुलिस को जवाब देना होगा।

विज्ञापन


थानों में जब फरियादी कोई शिकायत लेकर जाता है तो पुलिस जांच करने की बात कहकर टरका देती है। प्रार्थना पत्र की रिसीविंग इसलिए नहीं दी जाती है, क्योंकि उसके पास सबूत हो जाता है कि उसने पुलिस के पास शिकायत की हुई है।
विज्ञापन


ऐसे में शिकायत दबकर रह जाती है और उसपर कार्रवाई नहीं होती है। कई बार ऐसा भी होता है कि लोग थाने में जाने के बजाए सीधे अधिकारियों के पास चले जाते है और थाना पुलिस पर टरकाने का आरोप लगाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों ही स्थिति में समस्या का समाधान करने के लिए एसपी नीरज कुमार जादौन ने नई व्यवस्था शुरू कराई है। थानों में जब कोई फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचेगा तो उसकी एक कॉपी कार्रवाई के लिए थाने में रखी जाएगी और दूसरी कॉपी पर रिसीव लिखकर थाने की मुहर लगाकर वापस दी जाएगी।

ऐसे में थाना स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो उस रिसीविंग वाली कॉपी को अधिकारियों को दिखाने से जिम्मेदार पुलिस कर्मियों को जवाब देना होगा। इसके साथ ही शिकायत डेस्क पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाएगा, जिससे कोई पुलिस पर अभद्रता या टरकाने का आरोप लगाता है तो उसकी जांच कराई जा सके।

यह भी पढ़ें: Ramadan 2022: 14 घंटे का होगा पहला रोजा, कैसे बरतें एहतियात, सेहत का भी रखना होगा ध्यान

सात महीने में 3534 शिकायत पहुंची, 3135 का निस्तारण 
बागपत जिले में चार सीओ और 11 थानों में सितंबर 2021 से मार्च 2022 तक 3534 शिकायतें मिली है। इनमें से 3154 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है जबकि 380 लंबित है। इनमें सबसे ज्यादा बागपत व बड़ौत थाने में शिकायत आती है, लेकिन उनका तुरंत निस्तारण भी किया जा रहा है। इन शिकायतों का निस्तारण भी गलत तरीके से न हो, इसकी जांच के लिए भी पूरी व्यवस्था कर दी गई है।

शिकायत करने वालों के पास एसपी कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ से फोन किया जाता है। शिकायत प्रकोष्ठ की प्रभारी एसआई मधु अधिकतर फरियादियों के पास खुद फोन करके इसकी जांच करती है। एसपी नीरज कुमार जादौन भी फोन करके फरियादियों से पूछते है कि उनकी समस्या का निस्तारण हुआ है या नहीं। 

बागपत में पहली बार ऐसी व्यवस्था शुरू की गई है कि फरियादियों को थाने से शिकायती पत्र रिसीव करके दिया जाएगा। इसके लिए शिकायत डेस्क पर कैमरे भी लगवाए जा रहे है, जिससे किसी भी स्तर पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं लग सके और शिकायतों का जल्द निस्तारण हो। - नीरज कुमार जादौन, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed