फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Police kept searching for teenager all night on kidnapping complaint, found in neighbor

यूपी: अपहरण की शिकायत पर किशोर को रात भर ढूंढती रही पुलिस, सच सामने आने पर मां को लगाई फटकार

Tue, 02 Feb 2021 11:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Feb 2021 11:30 PM IST
सार

  • किशोर ने दुकानदार की चोरी कर ली थी साइकिल, सीसीटीवी फुटेज में गया था कैद
  • दुकानदार पर दबाव बनाने के लिए किशोर की मां ने दी थी अपहरण की झूठी सूचना

विज्ञापन
UP: Police kept searching for teenager all night on kidnapping complaint, found in neighbor
अपहरण

विस्तार

बागपत के खेकड़ा में रेलवे रोड स्थित दुकान से एक किशोर ने साइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोर की पहचान कर साइकिल बरामद कर ली। दुकानदार पर दबाव बनाने के लिए किशोर की मां ने पुलिस को पुत्र के अपहरण की झूठी सूचना दे दी। पुलिस रात भर किशोर की तलाश में दौड़ती रही। मंगलवार की सुबह मामले का पता चलने पर महिला को फटकार लगाई।
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित एक दुकानदार की साइकिल सोमवार की शाम चोरी कर ली गई। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो साइकिल चोरी करता एक किशोर कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन


फुटेज के आधार पर दुकानदार किशोर के घर पहुंचा और अपनी साइकिल वापस ले आया। घटना के करीब दो घंटे बाद ही किशोर की मां ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि दुकानदार ने उसके पुत्र का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर की तलाश में पुलिस रात भर दौड़ती रही। दुकानदार सहित कई लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह पुलिस ने किशोर की मां से सख्ती से पूछताछ की तो वह स्वयं ही पुत्र को लेकर कोतवाली पहुंच गई। 


कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने दुकानदार पर दबाव बनाने के लिए स्वयं ही पुत्र को रात में पड़ोसी के यहां सुलाकर अपहरण की झूठी सूचना दी थी। महिला को भविष्य में ऐसा न करने की कड़ी चेतावनी दी गई है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed