फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: People have created ruckus to spa center in Baghpat

Baghpat: स्पा सेंटर को बंद कराने की मांग तेज, लोगों ने किया जमकर हंगामा, दो युवती हिरासत में

Sat, 28 Jan 2023 03:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Jan 2023 03:28 PM IST
सार

Baghpat News : स्पा सेंटर को बंद कराने की मांग को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवतियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
UP: People have created ruckus to spa center in Baghpat
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में स्पा सेंटर को बंद कराने के लिए शनिवार को जमकर हंगामा किया गया। आरोप है कि दिल्ली रोड पर सीओ ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर ही सपा सेंटर चल रहा है। कई बार इसे बंद कराने की मांग की गई लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


वहीं शनिवार को लोग इसके विरोध में सड़क पर उतर आए और स्पा सेंटर को बंद कराने की मांग की। इस दौरान लोगों की बिल्डिंग मालिक से तीखी नोकझोंक भी हुई।
     
हंगामा करने वाले लोगों का आरोप है कि स्पा सेंटर के नाम पर गलत काम किए जा रहे हैं। इससे मोहल्ले के लोगों पर गलत असर पड़ रहा है। कई बार कहने के बाद भी स्पा सेंटर बंद नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, लूटपाट कर फरार, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हंगामा बढ़ता देख स्पा सेंटर संचालक मौके से भाग निकला, जबकि वहां पर काम करने वाली दो युवतियों को लोगों ने बंधक बना लिया। इससे पहले बिल्डिंग मालिक के साथ लोगों की नोकझोंक भी हुई।  

यह भी पढ़ें: बिजनौर: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, फिर धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों युवतियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने बिल्डिंग मालिक को भी हिरासत में ले लिया गया है। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed