फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Two smugglers has arrested with 200 kg ganja of one crore rupees in Baghpat

यूपी: एक करोड़ की कीमत के 200 किलो गांजे के साथ दबोचे गए दो तस्कर, दिल्ली में जा रहे थे बेचने

Sat, 17 Jul 2021 05:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Jul 2021 05:04 PM IST
सार

पुलिस ने एक करोड़ रुपये की कीमत के 200 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को दबोचा है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
UP News: Two smugglers has arrested with 200 kg ganja of one crore rupees in Baghpat
बागपत में दो तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक करोड़ रुपये की कीमत के 200 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली बेचने के लिए जा रहे थे। 

विज्ञापन


बता दें कि डौली चौकी इंचार्ज वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। वहीं पुलिस ने कैंटर की चेकिंग के दौरान नमक के बोरों में दबे दो सौ किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने गांजे के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन


सीओ सदर अनुज मिश्रा ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि शुक्रवार की शाम को डौली चौकी पर थानाध्यक्ष चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बागपत की ओर से आने वाली स्वराज माजदा कैंटर को भी रोका गया। पूछताछ करने पर चालक ने पुलिस को बताया कि गाड़ी में नमक के कट्टे हैं। वहीं पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो नमक के बोरों के नीचे दो सौ किलो गांजे के बोरे बरामद हुए। पुलिस ने चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो खुलासा हो गया। उन्होंने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली बेचने जा रहे थे। आरोपियों के नाम अमित तिवारी पुत्र विनोद निवासी कुंज विहार कॉलोनी ग्वालियर, मध्य प्रदेश व भारत शर्मा पुत्र कौशल शर्मा निवासी बासो पट्टी थाना खिन्नर, कसेरा जिला मधुबनी बिहार है। बताया गया कि वर्तमान में ये दिल्ली में शास्त्रीनगर में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि लोनी निवासी राजीव को गांजे की डिलीवरी देनी थी। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने 200 किलो गांजे सहित नमक के 160 बोरे व कैंटर को कब्जे में लिया है।


सीओ ने एसओ रवि रत्न सिंह, एसआई सतपाल सिंह, एसएसआई मानवेंद्र सिंह, कांस्टेबल नवीन, टिंकू, शैलेश, तरुण, अरुण यादव, सहित सर्विलांस टीम के दीपक कुमार व राहुल चौहान को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed