{"_id":"66d9a446a215fade5e04442f","slug":"up-news-head-constable-deployed-for-the-security-of-the-prime-minister-died-in-an-accident-2024-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: प्रधानमंत्री की सुरक्षा यूनिट में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, हाईवे पार करते समय वाहन ने उड़ा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: प्रधानमंत्री की सुरक्षा यूनिट में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, हाईवे पार करते समय वाहन ने उड़ा दिया
Thu, 05 Sep 2024 06:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:06 PM IST
सार
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल अंकुर शर्मा ड्यूटी कर लौट रहा था। सड़क पार करते समय हाईवे पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
death
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में प्रधानमंत्री सिक्योरिटी यूनिट में तैनात नौरोजपुर गुर्जर गांव के हेड कांस्टेबल अंकुर शर्मा की मौत हो गई। उनका दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था।
विज्ञापन
बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले राणा बाबू शर्मा ने बताया कि उनका छोटा भाई अंकुर शर्मा (37) दिल्ली पुलिस में हेडकांस्टेबल था, जो वर्तमान में दिल्ली में प्रधानमंत्री सेल सिक्योरिटी यूनिट में तैनात था। एक सितंबर की रात में उसका भाई ड्यूटी कर घर लौट रहा था, तभी सिसाना गांव में पैदल हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अंकुर शर्मा घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल अंकुर को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। बुधवार को मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान अंकुर की मौत हो गई। अंकुर के परिवार में दो बेटे रह गए हैं। उधर पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।