फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: girl went away from the police station with her lover against family

UP: थाने में प्रेमी संग शादी करने की जिद पर अड़ी युवती, फिर गई साथ, पुलिस ने परिजनों को दी हिदायत

Mon, 17 Oct 2022 11:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Oct 2022 11:48 PM IST
सार

थाने में एक युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। परिजनों के इनकार करने के बावजूद भी युवती अपने प्रेमी संग चली गई। 

विज्ञापन
UP News: girl went away from the police station with her lover against family
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आखिरकार युवती कोतवाली से प्रेमी संग चली गई। इस दौरान पुलिस ने प्रेमी व उसके परिजनों को युवती को परेशान न करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


बागपत के बड़ौत में छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती नगर की एक कॉलोनी में परिवार के साथ रहती है। कुछ माह पूर्व फेसबुक के माध्यम से युवती की दोस्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सजातीय युवक से हो गई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम-प्रंसग शुरू हो गया। युवती अक्सर उससे मिलने लगी। इस दौरान युवती के परिजनों को भनक लगी तो उन्होंने समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद युवती नहीं मानी। इस पर परिजनों ने उससे मारपीट करके कमरे में बंद कर दिया। 
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती रविवार को किसी तरह कोतवाली पहुंची और परिजनों के खिलाफ शिकायत कर प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ गई। इस पर पुलिस ने युवती के परिजनों को कोतवाली बुलाया। युवती के परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर परिजन लौट गए।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा
 
इंस्पेक्टर क्राइम रामनिवास ने बताया कि देर रात युवक व उसके परिजन कोतवाली पहुंचे और युवती को अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed