बागपत में दर्दनाक हादसा: ट्रक के नीचे घुसी बाइक, बी फार्मा के छात्र की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम
बागपत में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। बताया गया कि एक बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में बी फार्मा के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, परिवार में कोहराम मचा है।
विस्तार
बागपत जनपद के बिनौली में बरनावा-दाहा मार्ग पर संतनगर गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार बी फार्मा के छात्र की मौत हो गई। वहीं हादसे में उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
बताया गया कि मृतक हुसैन (18) पुत्र सलीम पलड़ी गांव का रहने वाला था। वह मेरठ के बीआईटी कॉलेज में बी फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था। बुधवार को वह गांव के ही अपने एक साथी फुरकान पुत्र कय्यूम के साथ बरनावा से बाइक पर सवार होकर गांव से निकले थे। जैसे ही वे बरनावा-दाहा मार्ग पर संतनगर गांव के पास पहुंचे तो उनकी बाइक आगे चल रहे एक ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस दौरान चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी बिनौली लेकर आई और उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी।
यह भी पढ़ें: ये कैसी मां: प्रेमी संग मिलकर अपने दो बच्चे मार डाले,हत्या से पहले मासूमों के हाथ-पैर बांध डाला था बेड के अंदर
इसके बाद हुसैन के पिता सलीम, मां संजीदा, भाई यासमीन, महताब, आशु और राशिद रोते हुए अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया दिया।
यह भी पढ़ें: डबल मर्डर की ऐसी वारदात: कांप उठेगी रूह, थाने पहुंचा पूर्व पार्षद सऊद, बोला- नहर में फेंकीं दोनों की लाशें
उधर, घायल फुरकान को भी सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर सलीम अहमद ने कहा कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर करवाई की जाएगी।