फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: a youth has caught with girlfriend by villagers and beaten up in a village of Baghpat

यूपी: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को पकड़ा, पहले जमकर धुनाई फिर मुंह काला कर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

Wed, 21 Jul 2021 10:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Jul 2021 10:06 PM IST
सार

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। इसके बाद युवक की जमकर धुनाई की गई और फिर मुंह काला कर पूरे गांव में घुमाया गया।

विज्ञापन
UP News: a youth has caught with girlfriend by villagers and beaten up in a village of Baghpat
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम दो दोस्तों के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके दोनों दोस्त भागने में सफल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की जमकर धुनाई की और मुंह काला कर पूरे गांव में घुमाया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


एक गांव निवासी युवती ने मंगलवार की शाम फोन कर बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के अपने प्रेमी को बुलाया था। युवक अपने दोस्तों को साथ लेकर युवती के गांव में बताएं स्थान पर पहुंच गया। युवती भी वहां आ गई। दोनों के बीच बातें शुरू ही हुई थी कि ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और युवती के परिजनों को यह खबर दे दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को पकड़ लिया। इसी दौरान प्रेमी युवक के दोस्त ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक का मुंह काला किया और पूरे गांव में घुमाया। पिटाई भी की। बाद में थाना पुलिस को सौंप दिया। यह मामला क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन


उधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि युवक पुलिस की हिरासत में है। अभी तक इस मामले की तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed