{"_id":"610bf389810a3a66b05abdd3","slug":"up-news-a-person-has-warned-to-migration-if-the-police-did-not-take-action-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मारपीट से तंग ग्रामीण ने चस्पा किया ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर, सीएम योगी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मारपीट से तंग ग्रामीण ने चस्पा किया ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर, सीएम योगी से की शिकायत
Thu, 05 Aug 2021 07:49 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 05 Aug 2021 07:49 PM IST
सार
मारपीट से तंग आकर एक व्यक्ति ने अपने घर की दीवार पर मकान बिकाऊ है का पोस्टर चस्पा किया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र के बावली गांव निवासी एक ग्रामीण ने पड़ोसियों के मारपीट करने से तंग आकर अपने घर पर ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर चस्पा किया है। साथ ही पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। इस संबंध में पीड़ित ने मुख्यमंत्री को फैक्स भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन
बावली गांव की पट्टी मोहल्ला निवासी रामवीर पुत्र कदम सिंह ने बताया कि उसके पड़ोसी आए दिन मारपीट करते हैं। दो दिन पहले उन्होंने उसके मकान की दीवार पर लगा बिजली का मीटर तोड़ दिया। विरोध करने पर उससे मारपीट की। इस पर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि उन्हें कोतवाली से धक्का देकर भगा दिया। पीड़ित सीओ कार्यालय में भी शिकायत करने पहुंचे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध परिजनों ने गुरुवार को अपने घर पर ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर चस्पा कर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में पीड़ितों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी फैक्स करके कार्रवाई न होने पर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस मामले में सीओ आलोक कुमार का कहना है कि सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। उनका दीवार को लेकर विवाद है। जल्द ही दोनों पक्षों में समझौता करा दिया जाएगा।