फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: A family has warned to leave village if police do not take action in Baghpat

यूपी: 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर किया चस्पा, कार्रवाई न होने पर गांव छोड़ने की चेतावनी, जानें पूरा मामला

Mon, 11 Apr 2022 09:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Apr 2022 09:33 PM IST
सार

पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित व्यक्ति ने अपने मकान पर 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर चस्पा कर दिया है। पीड़ित व्यक्ति ने कार्रवाई न होने पर गांव छोड़ने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
UP News: A family has warned to leave village if police do not take action in Baghpat
मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में बालैनी क्षेत्र के दौलतपुर गांव में नाली से कूड़ा निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित पक्ष ने गांव छोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा कर दिया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 

विज्ञापन


दौलतपुर गांव में 23 मार्च को नाली से कूड़ा निकालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें पांच लोग घायल हो गए थे। एसपी के आदेश पर ग्राम प्रधान नजराना और उसके पुत्र सहित नौ नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: देश भर में सबसे ज्यादा प्रदूषित मेरठ, 358 पहुंचा एक्यूआई, गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल, लू के थपेड़ों ने झुलसाया 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरफराज का कहना है कि अन्य आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। उसका कहना है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उसने जल्द कोई कार्रवाई न होने पर गांव छोड़ने की चेतावनी दी है। उसने अपने मकान पर मकान बिकाऊ है का पोस्टर चस्पा कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: हाजी याकूब की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, नोटिस चस्पा होने के बाद भी नहीं दिया जवाब, अब कुर्की की तैयारी में पुलिस

थाना प्रभारी विरजाराम का कहना है कि पलायन करने का मामला संज्ञान में नहीं है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed