{"_id":"61717650fb267d530d581f32","slug":"up-news-a-boy-died-of-dengue-in-baghpat-and-was-cremated-in-gloomy-atmosphere","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का कहर: किशोर की मौत से मचा कोहराम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, फॉगिंग कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का कहर: किशोर की मौत से मचा कोहराम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, फॉगिंग कराने की मांग
Thu, 21 Oct 2021 07:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:46 PM IST
सार
बागपत शहर में डेंगू और बुखार कहर बरपा रहा है। यहां आज फिर एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
डेंगू से मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जिले के चांदीनगर क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। बुखार को लेकर लोगों में दहशत है। डेंगू से गुरुवार को एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया। वहीं, ग्राम प्रधान व यूपी पुलिस के सिपाही में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इनके अतिरिक्त गांव के 12 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने व फॉगिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विनयपुर निवासी शिवम (16 वर्ष) पुत्र रणपाल पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। उसका निजी चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा था। उसे बुधवार शाम अचानक खून की उल्टी हुई और तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने किशोर को गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गुरुवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने देर शाम गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त गांव निवासी विपिन बंसल यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। वह तीन दिन से डेंगू से पीड़ित है। उसका इलाज भी गाजियाबाद के एक अस्पताल में चल रहा है। ग्राम प्रधान डॉ. आदेश नंबरदार पंद्रह दिन से डेंगू से पीड़ित थे। उनका इलाज गाजियाबाद के अस्पताल में किया जा रहा था। गांव में श्याम, शिवी, गार्गी, रेशा, हैप्पी, विपिन, बृजपाल आदि करीब 12 से अधिक लोग वायरल से पीड़ित हैं। प्रधान आदेश नंबरदार, सतीश, अजित बैंसला, रिंकू, कपिल, रघुवीर ने गांव में स्वास्थ्य शिविर व फॉगिंग की मांग की है।
यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें