{"_id":"66e06acca41ac4146901d1d8","slug":"up-news-20-monkeys-were-killed-by-poisoning-some-were-lying-on-the-ground-and-some-were-hanging-on-trees-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: जहर देकर मारे 20 बंदर, कुछ जमीन पर पड़े थे तो कुछ पेड़ों पर टंगे थे, वन विभाग बोला हमें कोई मतलब नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जहर देकर मारे 20 बंदर, कुछ जमीन पर पड़े थे तो कुछ पेड़ों पर टंगे थे, वन विभाग बोला हमें कोई मतलब नहीं
Tue, 10 Sep 2024 09:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 10 Sep 2024 09:21 PM IST
सार
बागपत में करीब 20 बंदरों की जहर देकर हत्या कर दी गई। उनके मुंह से झाग निकल रहे थे। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
गांव में मृत मिला बंदर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रंछाड़ गांव के वन क्षेत्र में 20 से अधिक बंदरों को जहरीला पदार्थ देकर मार दिया गया। ग्रामीणों में इस तरह बंदरों को मारने को लेकर रोष है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वन विभाग के अधिकारी इस बारे में अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन
गड्ढा खोदकर बंदरों के शव दबा दिए गए।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद के बिनौली स्थित रंछाड़ के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में माता के मंदिर से आगे जंगल में काफी संख्या में बंदर रहते हैं। सोमवार शाम गांव के युवक वहां दौड़ लगाने पहुंचे तो उन्होंने वहां अलग-अलग स्थानों पर बंदरों के शव पड़े देखे। अधिकतर बंदरों के मुंह से झाग निकल रहे थे और उनका शरीर नीला पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने उन्हें जहरीला पदार्थ देकर मारने की आशंका जताई है। इसके बाद ग्रामीणों ने मृत बंदरों को गड्ढा खोदकर दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो तब भी उन्हें पेड़ों पर बंदरों के शव दिखाई दिए। उन्होंने उन्हें भी पेड़ों से उतारकर गड्ढा खोदकर मिट्टी के नीचे दबाया। सूचना पर थाना पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच की। वन क्षेत्राधिकारी सुनेन्द्र सिंह का कहना है कि इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। मगर बंदर को वन्य जीव श्रेणी से बाहर किया गया है। विभाग का इससे कोई मतलब नहीं है।