{"_id":"66d693b2d47229f06f0f332f","slug":"up-man-beaten-to-death-in-baghpat-face-badly-crushed-body-found-in-house-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीट-पीटकर हत्या: बागपत में अधेड़ को दी खाैफनाक माैत, बुरी तरह कुचला चेहरा, मकान में शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीट-पीटकर हत्या: बागपत में अधेड़ को दी खाैफनाक माैत, बुरी तरह कुचला चेहरा, मकान में शव मिला
Tue, 03 Sep 2024 10:17 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 03 Sep 2024 10:17 AM IST
सार
बागपत जनपद के दोघट कस्बे में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के दोघट कस्बे में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव लहूलुहान अवस्था में मकान में पड़ा मिला। सूचना पर दोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
दोघट निवासी रविंद्र उर्फ बिंदर(51) पुत्र महिपाल अविवाहित था। वह सोमवार की रात घर से खाना खाकर घेर (पशुओं का अहाता) में सोने गया हुआ था। मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग घर में पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
बताया गया कि रविंद्र का चेहरा बुरी तरह से कुचल रखा था। सूचना पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौका पहुंच गई।
उधर घटना की सूचना पर सीओ विजय चौधरी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या हुई है। फिलहाल शव को मौके पर भेजा गया है। जल्दी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा- विजय चौधरी सीओ बड़ौत।