फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: In the college of Baghpat, teachers caught hold of each other, there was a lot of kicking and punching

UP: बागपत के कालेज में शिक्षकों ने पकड़ा एक-दूसरे का गिरेबान, खूब चले लात-घूंसे, बच्चों ने मचाया शोर मारो-मारो

Fri, 20 Dec 2024 10:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 20 Dec 2024 10:29 PM IST
सार

शिक्षकों में मारपीट के बाद हंगामा चलता रहा। एक पक्ष से सुधीर यादव, दूसरे पक्ष से हरिप्रकाश शर्मा, निरंजन उपाध्याय और रजनीश झा घायल हो गए। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। 

विज्ञापन
UP: In the college of Baghpat, teachers caught hold of each other, there was a lot of kicking and punching
घटना की जानकारी देते एक शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेकड़ा कस्बे के महामना मालवीय इंटर कालेज में शिक्षकों के दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों गुट के शिक्षकों में जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें चार शिक्षक घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महामना मालवीय इंटर कालेज के शिक्षक सुधीर यादव का कहना है कि कालेज में होने वाली मासिक परीक्षा का उन्हें प्रभारी बनाया गया है। इसको लेकर उन्होंने कुछ शिक्षकों को बच्चों की सूची और प्रश्नपत्र जमा करने के लिए कहा। इस पर शिक्षकों ने आपत्ति जताते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उनका गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया, अन्य शिक्षकों ने किसी तरह उनको बचाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के शिक्षक हरिप्रकाश शर्मा का कहना है कि वह अपने साथी शिक्षक निरंजन उपाध्याय और रजनीश झा के साथ मासिक परीक्षा के बच्चों की सूची और प्रश्न पत्र जमा करने जा रहे थे। तभी कुछ शिक्षकों ने उनके साथ अभद्रता की। इसका विरोध करने पर उनकी पिटाई की और अंगुली मुंह में चबाकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर स्टाफ के अन्य शिक्षकों ने उन्हें बचाया। 
 
विज्ञापन

शिक्षकों के दो गुटों में मारपीट की घटना के बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मारपीट में एक पक्ष से सुधीर यादव, दूसरे पक्ष से हरिप्रकाश शर्मा, निरंजन उपाध्याय और रजनीश झा घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के शिक्षक कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
 

शिक्षकों के बीच मारपीट देख बच्चों ने मचाया शोर
कालेज में जिस समय यह घटना हुई, उस समय बच्चे अपनी कक्षाओं में बैठे हुए थे। शिक्षकों के बीच मारपीट के बाद हंगामा हुआ तो बच्चे कक्षाओं से बाहर आ गए। बच्चों ने भी खूब शोर मचाया और मजे लेते हुए मारो-मारो चिल्लाया। अन्य शिक्षकों ने सख्ती दिखाते हुए बच्चों को क्लास के अंदर भेजा। 
 

ये बोले प्रधानाचार्य
कालेज में शुक्रवार को शिक्षण कार्य चल रहा था। शिक्षकों के दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है। 
- जितेंद्र धामा, प्रधानाचार्य, महामना मालवीय इंटर कालेज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed