{"_id":"6796003e66e5a0dffc0165c6","slug":"up-in-baghpat-a-young-man-was-murdered-and-thrown-from-the-train-then-sent-a-message-to-his-family-members-2025-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बागपत में युवक की हत्या कर ट्रेन से फेंका, फिर परिजनों को भेजा मैसेज, जाकर उठा लाओ अंकित को...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बागपत में युवक की हत्या कर ट्रेन से फेंका, फिर परिजनों को भेजा मैसेज, जाकर उठा लाओ अंकित को...
Sun, 26 Jan 2025 02:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:58 PM IST
सार
बली गांव के अंकित का एक युवती को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसके चलते चौहलदा गांव के युवकों ने घर आकर अंकित की हत्या करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता मृत अंकित का भाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहेड़ा रेलवे हाल्ट पर तमंचा लगाकर बली गांव के अंकित को ट्रेन से नीचे उतारा और जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। सूरजपुर महनवा गांव में रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। अंकित की सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चौहलदा गांव के युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया।
बली गांव के राजू ने बताया कि उसका भाई अंकित दिल्ली में नौकरी करता था। उसका एक युवती से बातचीत को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। जिसके चलते चौहलदा गांव के युवकों ने उनके घर आकर अंकित की हत्या करने की धमकी दी थी। शनिवार रात उसका भाई दिल्ली में ड्यूटी कर ट्रेन से लौट रहा था। अहेड़ा रेलवे हाल्ट पर अंकित को तमंचा लगाकर नीचे उतार लिया गया और पिटाई के बाद जहरीला पदार्थ पिला दिया। गंभीर हालत में अंकित को सूरजपुर महनवा गांव के रेलवे ट्रेक के किनारे फेंककर चले गए।
इसके बाद उन्हें मैसेज भेजकर अंकित को रेलवे ट्रेक से उठाकर लाने के लिए कहा। वे मौके पर पहुंचे और अंकित को टटीरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद सीएचसी में अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। उधर तहरीर मिलने पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।