फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Firing and car collision during a welcome event for the BJYM state president in Meerut

UP: मेरठ में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में फायरिंग, कार में मारी टक्कर, एक कार्यकर्ता घायल

Mon, 20 Jul 2026 03:24 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 20 Jul 2026 03:24 PM IST
सार

Meerut News: काशी टोल प्लाजा पर सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का स्वागत कार्यक्रम हुआ। दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। तभी दो पक्षों में फायरिंग की घटना हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
UP: Firing and car collision during a welcome event for the BJYM state president in Meerut
गोली चलाता आरोपी और जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान फायरिंग की घटना हो गई। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर स्थित काशी टोल प्लाजा पर दो युवकों ने आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में जागृति विहार निवासी श्वेतांक त्यागी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर कदीम निवासी सुनील तोमर ने बताया कि वे सोमवार दोपहर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काशी टोल प्लाजा पहुंचे थे। इसी दौरान एक कार में सवार राहुल अधाना और प्रवीण शर्मा ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे श्वेतांक त्यागी चोटिल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर राहुल और प्रवीण ने न केवल मारपीट की, बल्कि फायरिंग भी कर दी। गनीमत रही कि गोली श्वेतांक त्यागी को नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए। भीड़ का फायदा उठाकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गाड़ी की टक्कर लगने से श्वेतांक के पैर में चोट आई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए भेजा।
 
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई और कार्यकर्ताओं की मांग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में कांबिंग ऑपरेशन चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता परतापुर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
 

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी देखें...
पिता व चार बच्चों की मौत: पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव, एकसाथ पांच जनाजे देखकर दहल गया कलेजा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed