फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Election 2022: Chief Minister Yogi Aditiyanath has targeted on Samajwadi Party during a sabha in Baghpat

UP Election: सियासी तीर... योगी बोले, पहले दंगाई होते थे सम्मानित, अब चल रहा बुलडोजर, कहा- करते रहेंगे सोतीगंज जैसी कार्रवाई

Sat, 29 Jan 2022 10:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Jan 2022 10:16 PM IST
सार

बागपत पहुंचे सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला और खूब सियासी तीर चलाए। उन्होंने कहा इत्र वालों के मित्रों ने दीवारों में पैसा दबा कर रखा था। अब माफिया के घरों पर बुलडोजर चल रहा है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Chief Minister Yogi Aditiyanath has targeted on Samajwadi Party during a sabha in Baghpat
सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधा और कहा कि इत्र वाले के मित्र पकड़े गए हैं, जिन्होंने प्रदेश के विकास में खर्च होने वाला पैसा दीवारों में दबाकर रखा हुआ था। पहले दंगाइयों को सीएम आवास पर सम्मानित किया जाता था, लेकिन अब कोई दंगा करेगा तो उसकी सात पीढ़ियां भरपाई करेगी। 

विज्ञापन


वह शनिवार को बागपत में प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दंगाइयों और माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चल रहे हैं। उनके पोस्टर अलग से लग रहे हैं। दूसरे राजनीतिक दलों और भाजपा सरकार में यही फर्क है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई बार ऐसे लोगों के हाथों में सत्ता आई, जिनके लिए परिवार महत्वपूर्ण था। उन सरकारों में चाचा-भतीजा, बुआ-भतीजा, भाई-बहन ही होते थे। पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पलायन होता था जबकि, आज प्रगति होती है। आज युवाओं को नौकरी मिलती है, जबकि पहले सैफई खानदान भर्ती निगल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह की असली वारिस भाजपा: योगी आदित्यनाथ 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किशनपुर बराल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह की असली वारिस भाजपा और सहेंद्र सिंह है। कहा कि सपा को जिन्ना की, जबकि भाजपा को गन्ने की चिंता है। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस व बसपा में बडे़ अपराधी को टिकट देने की होड़ लगी है। 

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : शाह के मुजफ्फरनगर दौरे पर टिकी विपक्ष की नजरें, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर उठाया ये मुद्दा

किशनपुर बराल में प्रबुद्ध लोगों के सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने छपरौली से भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र रमाला को जिताने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कहा कि जिस तरह से अभी तक छपरौली में विकास कार्य हुए है, आगे भी उस तरह होते रहेंगे। छपरौली का जिक्र होने पर चौधरी चरण सिंह की याद अवश्य आती है। चौधरी चरण सिंह का एक सपना था कि रमाला कि चीनी मिल का दोहरीकरण हो, उनका सपना भाजपा सरकार ने पूरा किया है। उनके बाकी सपने भी भाजपा सरकार पूरी करने में लगी है, इसलिए ही चौधरी चरण सिंह की असली वारिस भाजपा है। इस दौरान प्रदेश के सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र सिंह, हिमांशु मित्तल, सतेंद्र तुगाना, वेदपाल उपाध्याय, सतेन्द्र दीक्षित ने भी संबोधित किया।

मेरठ के सोतीगंज जैसी कार्रवाई करते रहेंगे: योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार वाले आतंकियों और माफिया के प्रति संवेदना दिखाते थे। जब भाजपा सरकार बनी तो सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया गया। उन्होंने मेरठ के सोतीगंज जैसी कार्रवाई लगातार करते रहने की बात कही। 

यह भी पढ़ें: UP election 2022 : मुजफ्फरनगर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, कहा-पश्चिम की जनता से पूछने आया हूं, क्या दंगे भूल गए

सीएम शनिवार को बागपत के औद्योगिक क्षेत्र और किशनपुर बराल में प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटियों को सुरक्षा की जगह खतरा दिखाई देता था। बेटियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए गए। कहा कि भाजपा सरकार में कांवड़ यात्रा व कृष्ण जन्माष्टमी भव्य तरीके से कराई गई। सीएम ने विपक्षियों पर विकास नहीं कराने का आरोप लगाया। व्यापारियों का अपहरण होता था। गन्ना किसानों का भुगतान नहीं होता था, मिल कभी भी बंद हो जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed