{"_id":"6488adb782574b978609a867","slug":"up-drunkards-chased-and-beat-up-confectioners-in-marriage-hall-after-then-on-highway-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शराबियों ने पहले विवाह मंडप, फिर हाईवे पर हलवाइयों को दौड़ा-दौडाकर पीटा, ये था पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शराबियों ने पहले विवाह मंडप, फिर हाईवे पर हलवाइयों को दौड़ा-दौडाकर पीटा, ये था पूरा मामला
Tue, 13 Jun 2023 11:26 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:26 PM IST
सार
Baghpat News : शराब के नशे में धुत युवकों ने पहले हलवाइयों को विवाह मंडप और फिर हाईवे पर दौड़ा-दौडाकर पीटा। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित एक विवाह मंडप में सोमवार की देर रात आई एक बारात में शामिल कुछ शराबी युवकों ने किसी बात को लेकर पहले हलवाइयों को विवाह मंडप के अंदर पीटा, फिर हाईवे पर दौडा-दौड़ाकर। जिसमें दो हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया और इस मामले मे कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
घायलों में सोनू पुत्र संजय पट्टी चौधरान ओर उसका दोस्त मोनू शामिल है। दोनों हलवाई का काम करते है। सोमवार की देर रात दोनों दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित एक विवाह मंडप में आई बारात का खाना बना रहे थे। तभी शराब के नशे में चार-पांच युवक आए और गाली-गलौज शुरू करते हुए हलवाइयों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इससे बाराती ओर घरातियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान घायल हलवाई अपनी जान बचाने के लिए हाईवे की तरफ दौड़े तो शराबियों ने वहां पर भी उनका पीछा कर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bijnor: उत्तराखंड पेपर लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी केंद्र पाल सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी
विज्ञापन
इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराते हुए कोतवाली में पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने पर जांच शुरू कर दी गई है।