{"_id":"67c701820d608741b901ec68","slug":"up-crime-son-killed-his-mother-by-cutting-her-with-a-sickle-buried-the-body-in-the-field-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: बेटे ने दरांती से गला रेतकर की मां की हत्या, शव खेत में दबाया, सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: बेटे ने दरांती से गला रेतकर की मां की हत्या, शव खेत में दबाया, सामने आई ये वजह
Tue, 04 Mar 2025 07:05 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 04 Mar 2025 07:05 PM IST
सार
बागपत जनपद में मामूली बात पर एक बेटे ने अपनी मां की दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव खेत में दबा दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां को दरांती से काटकर माैत के घाट उतार दियाा। मंगलवार को घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर महिला के शव को खेत से बरामद किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार बड़ाैली गांव में युवक ने अपनी मां की हत्या कर डाली। बड़े भाई ने छोटे भाई पर मां की हत्या का शक जताया तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
बताया गया कि पिछले दिनों में ही युवक की भांजी की शादी थी। उसने भांजी की शादी में शराब पी थी। शराब पीने पर उसकी पिटाई कर दी गई। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने मां की हत्या कर दी ।
विज्ञापन