{"_id":"6a5649d3ee38fe5f18025d39","slug":"up-crew-member-dies-on-cargo-ship-in-saudi-arabia-baghpat-s-yusuf-had-been-in-the-merchant-navy-for-20-years-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सऊदी अरब में मालवाहक जहाज पर क्रू मेंबर की मौत, 20 साल से मर्चेंट नेवी में थे बागपत के यूसुफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सऊदी अरब में मालवाहक जहाज पर क्रू मेंबर की मौत, 20 साल से मर्चेंट नेवी में थे बागपत के यूसुफ
Tue, 14 Jul 2026 08:08 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:08 PM IST
सार
Baghpat News: बागपत के बसौद गांव निवासी यूसुफ को शिप पर अचानक दिल का दौरा पड़ा। उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन
यूसुफ की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सऊदी अरब में एक मालवाहक जहाज पर तैनात बसौद निवासी यूसुफ (46) की सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनका शव सऊदी अरब के जेद्दा शहर के एक अस्पताल में रखा गया है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
बसौद गांव निवासी परवेज अहमद ने बताया कि उनके दोस्त यूसुफ पिछले 20 साल से मर्चेंट नेवी से जुड़े निजी मालवाहक समुद्री जहाज पर क्रू मेंबर के रूप में काम कर रहे थे। रविवार रात यूसुफ सऊदी अरब के समुद्र में जहाज पर ड्यूटी पर थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और सीने में तेज दर्द होने लगा। साथी कर्मियों ने तुरंत इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर सऊदी अरब के जेद्दा शहर के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने यूसुफ को मृत घोषित कर दिया। यूसुफ के परिवार में पत्नी शकीला, बेटे असद, समद, बेटी अलीशा और तीन भाई हैं। परवेज अहमद ने बताया कि यूसुफ का शव अभी सऊदी अरब में ही है। जेद्दा एयरपोर्ट पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद शव को भारत भेजा जाएगा। भारत पहुंचने पर शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।