यूपी: फिल्मी हीरो की तरह दी धमकी, मुझ से शादी नहीं करेगी तो किसी से नहीं होने दूंगा, गोली मारने की धमकी, दहशत
Baghpat News : एक युवक ने फिल्मी स्टाइल में धमकी दी है। युवक ने धमकी देते हुए कहा कि मुझ से शादी नहीं करेगी तो किसी से नहीं होने दूंगा। उसने कहा कि जिससे शादी करेगी उसे गोली मार दूंगा। धमकी से परिवार दहशत में है।
विस्तार
बागपत में एक युवती को उसके तहेरे भाई के साले ने जान से मारने की धमकी दे डाली। उसने कहा कि मुझ से शादी कर ले, अगर मुझ से शादी नहीं करेगी तो किसी ओर से नहीं करने दूंगा। तुझसे शादी करने वाले को जान से मार दूंगा। जिसके बाद युवती के परिजनों ने एसपी से मिलकर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एसपी को शिकायत करते हुए बताया कि उसके तहेरे भाई का साला रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है। वह कई महीने तक अपनी बहन के पास रहा था। वह भी अपने ताऊ के घर जाती थी तो युवक उस पर गलत नजर रखता था। युवक ने उससे शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया था और उसके बाद से युवक ने कई बार उससे छेड़छाड़ की। जब यह बात उसने अपने परिवार वालों को बताई तो उसके बाद युवक अपने गांव से चला गया।
आरोप है कि युवक उससे बात करने के लिए अन्य लोगों के माध्यम से मोबाइल भेजता है। उसने मोबाइल नहीं लिया तो उसे बदनाम करने के लिए मोहल्ले के लोगों के पास मैसेज भेजकर उसे अपनी पत्नी बताता है। जबकि उनकी शादी नहीं हुई है।
युवती का आरोप है कि युवक ने धमकी दी है कि मुझसे शादी कर ले, नहीं तो तुझे व तेरे परिवार को बदनाम कर दूंगा। तेरी किसी से शादी नहीं होने दूंगा। जिससे शादी करेगी, उसको भी जान से मार दूंगा।
यह भी पढ़ें: खाकी ने किया ऐसा कांड: रातभर गिड़गिड़ाती रही युवती, नहीं पसीजा किसी अफसर का दिल
आरोप है कि युवक का पिता भी उसे उठाकर ले जाने की धमकी देता है। इस मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है और इसमें पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: साहब! पति ने नहीं मनाई सुहागरात, आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश, नौ माह पहले होटल में हुई थी शादी