फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: A teenager died by drowning in Yamuna river in Baghpat

Baghpat News: किशोर की यमुना नदी में डूबकर मौत, मचा कोहराम, दोस्त के साथ नहाने गया था अशरफ

Fri, 15 Sep 2023 06:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Sep 2023 06:31 PM IST
सार

Baghpat News : दोस्त के साथ नहाने गए किशोर की यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
UP: A teenager died by drowning in Yamuna river in Baghpat
युवक की डूबकर मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में यमुना नदी में नहाते समय केतीपुरा मोहल्ले के एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। वहीं, गोताखोरों ने किशोर का शव यमुना से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


बिहारीपुर गांव के रहने वाले तौसिफ ने बताया कि वह शहर के पांडव रोड स्थित एक होटल में काम करता है। शुक्रवार दोपहर वह अपने साथी अशरफ (17) निवासी मोहल्ला केतीपुरा के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए आया था। वह यमुना में किनारे पर नहाने लगा, लेकिन अशरफ यमुना में बीच में जाकर नहाने की जिद करने लगा। उसके रोकने पर भी वह नहीं माना और यमुना नदी में अंदर चला गया। जो देखते ही देखते डूबने लगा। उसने शोर मचाया तो दूर बैठे गोताखोर वहां आए ओर उसे बचाने के लिए यमुना में कूद पड़े। जिन्होंने घंटों की मशक्कत के बाद यमुना नदी से अशरफ का शव बरामद किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अशरफ के तीन भाई और दो बहन हैं। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में थाना प्रभारी ओमप्रकाश आर्य का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed