{"_id":"65045587de0c3e22700695a5","slug":"up-a-teenager-died-by-drowning-in-yamuna-river-in-baghpat-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किशोर की यमुना नदी में डूबकर मौत, मचा कोहराम, दोस्त के साथ नहाने गया था अशरफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किशोर की यमुना नदी में डूबकर मौत, मचा कोहराम, दोस्त के साथ नहाने गया था अशरफ
Fri, 15 Sep 2023 06:31 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 15 Sep 2023 06:31 PM IST
सार
Baghpat News : दोस्त के साथ नहाने गए किशोर की यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
युवक की डूबकर मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत में यमुना नदी में नहाते समय केतीपुरा मोहल्ले के एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। वहीं, गोताखोरों ने किशोर का शव यमुना से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
बिहारीपुर गांव के रहने वाले तौसिफ ने बताया कि वह शहर के पांडव रोड स्थित एक होटल में काम करता है। शुक्रवार दोपहर वह अपने साथी अशरफ (17) निवासी मोहल्ला केतीपुरा के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए आया था। वह यमुना में किनारे पर नहाने लगा, लेकिन अशरफ यमुना में बीच में जाकर नहाने की जिद करने लगा। उसके रोकने पर भी वह नहीं माना और यमुना नदी में अंदर चला गया। जो देखते ही देखते डूबने लगा। उसने शोर मचाया तो दूर बैठे गोताखोर वहां आए ओर उसे बचाने के लिए यमुना में कूद पड़े। जिन्होंने घंटों की मशक्कत के बाद यमुना नदी से अशरफ का शव बरामद किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि अशरफ के तीन भाई और दो बहन हैं। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में थाना प्रभारी ओमप्रकाश आर्य का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी: आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल