बागपत में गरजा बुलडोजर: एक झटके में ध्वस्त की 23 दुकानें, सड़क पर बिखरा सामान, भाकियू ने दिया धरना
Baghpat News : बागपत में रेलवे अधिकारियों ने बुलडोजर चलवाकर 23 दुकानों को तोड़ दिया। दुकानदारों ने विरोध किया लेकिन अधिकारियों ने उनकी कोई बात नहीं सनी। वहीं, दुकानों को तोड़ने के विरोध में भाकियू ने धरना दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी में मेरठ-बागपत हाईवे पर शनिवार को रेलवे फाटक से बाजार तक रेलवे की भूमि पर बनी दुकानें बुलडोजर चलाकर तोड़ी गईं। इसका दुकानदारों ने विरोध करते हुए हंगामा किया और समय देने की मांग की। मगर रेलवे अधिकारी नहीं माने और 23 दुकानें तोड़ दीं।
कस्बे में मेरठ-बागपत हाईवे पर रेलवे की जमीन पर बनी दुकानें तोड़ने के लिए अधिकारी बुलडोजर और पुलिस बल, जीआरपी और आरपीएफ की टीम लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने बुलडोजर से रेलवे की जमीन पर बनीं दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। इसके विरोध में दुकानदार एकत्रित हुए और रोजगार छिनने की बात कहते हुए कुछ दिन का समय देने की गुहार लगाने लगे, लेकिन अधिकारियों ने बुलडोजर नहीं रोका।
इस पर दुकानदार भड़क गए और उन्होंने रेलवे के अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उधर, हंगामा चलता रहा और दूसरी तरफ रेलवे के अधिकारी दुकानों को तोड़ते रहे। पुलिस ने किसी तरह दुकानदारों को समझाकर शांत कराया। अभियान में लख्मीचंद, सचिन गर्ग, संजय वर्मा, राकेश वर्मा, सुभाष, मंजू देवी, अमित, राजू, सुनील, बॉबी, यूनुस खान, रविंद्र, सुमित समेत 23 दुकानदारों की दुकानों को तोड़ दिया गया।
सड़क पर बिखरा पड़ा रहा सामान
टीम ने कार्रवाई के दौरान दुकानों में रखा सामान बाहर निकालकर फेंक दिया। दुकानदारों के पास जगह नहीं होने के कारण उनका काफी सामान खराब हो गया।
रेलवे फाटक के पास भाकियू का धरना शुरू
कस्बे में दुकानें तोड़ने के विरोध में भाकियू के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष उतर गए। उन्होंने दुकानदारों के साथ मिलकर रेलवे फाटक के पास धरना शुरू कर दिया। जहां भाकियू के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि दुकाने तोड़ने में पक्षपात किया जा रहा है। रसूकदार दुकानदारों की दुकानें छोड़ दी गईं, जबकि गरीब दुकानदारों की दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर पूर्व सभासद नईम खान, सभासद यूनुस खान, मंजू, सुभाष पांचाल, सुमित वर्मा, संदीप पांचाल, तरुण आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी: घर में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, महिलाओं-युवकों को इस हाल देख दंग रह गए अफसर
तहसीलदार के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
रेलवे फाटक के पास भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह के धरने पर शनिवार शाम तहसीलदार अजय कुमार, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पहुंचे। जहां तहसीलदार ने दुकानें तोड़ने में पक्षपात न होने देने, पहले निशानदेही कराने और फिर दुकानें तोड़ने का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने छह अक्तूबर को रेलवे के अधिकारियों के साथ दुकानदारों की बैठक कराकर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
यह भी पढ़ें: मेरठ: पीड़िता ने बयां किया दर्द, बोली- मुस्लिम धर्म छोड़ रचाई थी प्रेमी से शादी, अब दहेज के लिए घर से निकाला