फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Untrained doctor could not show certificate, expired medicine was also found

Baghpat News: अप्रशिक्षित चिकित्सक नहीं दिखा सका प्रमाण पत्र, एक्सपायर दवाई भी मिली

Wed, 12 Jun 2024 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Untrained doctor could not show certificate, expired medicine was also found
-स्वास्थ विभाग की टीम ने छापा मारकर क्लीनिक को किया सील
विज्ञापन

फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को रटौल कस्बे में अप्रशिक्षित चिकित्सकों के क्लीनिक पर छापा मारा। टीम को कस्बे के हस्सान रजा क्लीनिक पर एक्सपायरी दवाइयां मिलीं। वहीं चिकित्सक टीम को पंजीकरण संबंधी अभिलेख भी नहीं दिखा पाया। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अन्य चिकित्सक क्लीनिक बंद कर भाग गए।

खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक डिप्टी सीएमओ डा. अनवर मसूद ने बताया कि मंगलवार को रटौल कस्बे में अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। रटौल-लोनी मार्ग की पर तंजीम मार्केट में हस्सान रजा क्लीनिक पर एक्सपायर दवाइयां मिलीं। क्लीनिक के संचालक डॉ़ बाबू पंजीकरण संबंधी अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं कर पाए। क्लीनिक पर बुखार, लीवर, एंटीबायोटिक और बच्चों के शीरप एक्सपायर मिले। क्लीनिक को सील कर चिकित्सक के खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कस्बे के मैन बाजार में भी चिकित्सकों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सक क्लीनिक बंद कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed