फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Unknown vehicle crushed the farmer, death

अज्ञात वाहन ने किसान को कुचला, मौत

Mon, 01 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle crushed the farmer, death
छपरौली। टांडा-रमाला मार्ग पर रविवार को नांगल गांव के समीप स्थित ट्यूबवेल पर बैठे किसान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

नांगल गांव के अनिल ने बताया कि उसका भाई सुनील (45) पुत्र धर्मवीर खेत में कार्य करने गया था। इस दौरान वह ट्यूबवेल के पास चारपाई पर बैठ गया। उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। हालांकि तब तक सुनील की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, थानाध्यक्ष छपरौली विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

सचिव पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
रमाला। सूप गांव में ग्राम सचिव पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रमाला थाना प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि शनिवार को सूप गांव मे ड्यूटी से लौटते वक्त ग्राम सचिव विजित पर पड़ोसी गुरमीत सिंह ने तमंचे से फायर किया था। सचिव ने भागकर जान बचाई थी। उसने गुरमीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद से तमंचा भी बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed