{"_id":"585184734f1c1b676f64b5d3","slug":"unknown-vehicle-crushed-the-confectioner-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने हलवाई को कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने हलवाई को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
बागपत के बड़ौत के अमीनगर सराय रोड पर बुधवार की तड़के ग्यारह हजारी पीर के पास अज्ञात वाहन एक हलवाई को कुचलकर भाग गया। इसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतक जय कुमार उम्र 35 वर्ष पुत्र रामदीया गुराना रोड गली नंबर तीन का रहने वाला है। वह हलवाई का काम करता है। वह बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे अमीनगर सराय रोड सब्जी मंडी से सब्जी लेने गया था। जब वह अमीनगर सराय रोड ग्यारह हजारी पीर के पास पहुंचा तो अज्ञात ट्रक उसे कुचलकर भाग गया। इसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई राज कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई। मौत की सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी सुमन, बेटा अजय, बेटी अंशु, साक्षी का बुरा हाल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन