{"_id":"5fef5ec68ebc3e3c8f32f70d","slug":"unknown-vehicle-crushed-old-man-death-baraut-news-mrt518326043","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने वृद्ध को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने वृद्ध को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन ने वृद्ध को कुचला, मौत
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार तड़के बावली गांव के पास अज्ञात वाहन से कुचले जाने पर वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बावली गांव निवासी कश्मीर उर्फ बिट्टू (50) शुक्रवार की तड़के खेत से घर जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे, तभी सहारनपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिस कारण वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि वाहन चालक का पता लगाएं जाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद