{"_id":"6942960c766ba0b3a202ae12","slug":"university-exams-have-been-postponed-and-students-have-returned-home-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-143629-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विवि की परीक्षाएं हुईं स्थगित, छात्र वापस गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विवि की परीक्षाएं हुईं स्थगित, छात्र वापस गए
विज्ञापन
-परीक्षाएं अचानक की गईं स्थगित, 12 जनवरी 2026 को उसी पाली और निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के कॉलेजों में चल रही स्नातक, परास्नातक व अन्य पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं को बुधवार को अचानक स्थगित कर दिया गया। छात्र-छात्राएं सुबह परीक्षा देने कॉलेज पहुंचे, लेकिन परीक्षा स्थगित होने की सूचना मिलने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा।
इस समय दिगंबर जैन डिग्री काॅलेज में स्नातक व परास्नातक की परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को बीए प्रथम वर्ष, एलएलबी व बीएससी समेत अन्य विषयों मेें सेमेस्टर परीक्षाएं थीं। परीक्षा देने बुधवार को कॉलेज समय पर छात्र पहुंच गए, लेकिन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने वकीलों के आंदोलन के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दीं। इसकी सूचना समय से छात्रों को नहीं मिल सकी। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्या ममता जैसियान ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से बुधवार को जिन विषयों और सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं, वह अब 12 जनवरी 2026 को उसकी पाली और निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएंगी। वहीं विद्यार्थी दीपिका, अंजलि, ममता, सुनीता, अखिलेश, प्रभाकर आदि ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि आगे किसी भी बदलाव की जानकारी समय रहते दी जाए ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी और असुविधा का सामना न करना पड़े।