फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Unite and promote Hindi

एकजुट होकर हिंदी का करें प्रचार-प्रसार

Fri, 10 Sep 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Unite and promote Hindi
हिंदी हैं हम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। हिंदी हमारी मातृ भाषा है। हमें गर्व है कि हम हिंदी में बात करते हैं। भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए सभी को एक मंच पर आना होगा। वहीं, रोजगार के साधन सुलभ कराने होंगे, तभी युवाओं को यह भाषा आकर्षित करेगी।
हिंदी आमजन की भाषा
आवास विकास कॉलोनी निवासी गृहणी शिवानी पंवार ने कहा कि हिंदी बोलने से सम्मान मिलता है। इसलिए सभी को एकजुट होकर हिंदी का प्रचार-प्रसार करना चाहिए। कहा कि हिंदी आमजन की भाषा है। अब तो विदेशों में भी हिंदी की गूंज है। हिंदी भाषा का दायरा लगातार बढ़ रहा है। आने वाले समय में हिंदी को भरपूर मान मिलेगा।
विज्ञापन

हिंदी को मान-सम्मान से जोड़ें
शारदा देवी का कहना है कि बीते कुछ समय से हिंदी में बात करने में लोग फिर से गर्व महसूस करने लगे हैं। यह काफी सुखद अनुभव है। पहले अंग्रेजी भाषा को ही लोग मान-सम्मान से जोड़ लेते थे। आम बोलचाल की भाषा में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करें। हिंदी से दूरी नहीं बनानी चाहिए। युवाओं को यदि हिंदी क्षेत्र में ही रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुभूति की भाषा है हिंदी
शिवानी का कहना है कि हमें खुद भी इस भाषा का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना होगा। बहुत मीठी बोली है हिंदी। इसलिए अंग्रेजी के शब्दों की जगह हिंदी का इस्तेमाल करें तो अच्छा है। हिंदी को अनुभूति की भाषा है हिंदी में हम किसी भी विषय को बहुत ही सरलता से दूसरे व्यक्ति को समझा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed