फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Underpass flooded due to rain, many villages cut off contact

बारिश से अंडरपास लबालब, कई गांवों का संपर्क कटा

Wed, 22 Sep 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Underpass flooded due to rain, many villages cut off contact
खेकड़ा। बुधवार को हुई बारिश होने से बसी रेलवे अंडरपास मार्ग में करीब चार फीट तक जलभराव हो गया। इससे गांव बसी, सुन्हैड़ा, पाबला, सलावतपुर खेड़ी, फखरपुर, फिरोजपुर, नंगलाबड़ी गांवों का संपर्क आपस में कट गया। ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतें उठानी पड़ी। ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारियों से अंडरपास से पानी को निकलवाने की मांग की।
विज्ञापन

बसी, सुन्हैड़ा और फिरोजपुर मंडौला रेलवे अंडरपास मार्ग में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण बुधवार की सुबह करीब नौ बजे हुई बारिश से अंडरपास मार्ग में करीब चार फीट तक जलभराव हो गया। इसके चलते मार्ग से गुजरने वाले दुपहिया, चौपहिया वाहन सवार लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास मार्ग से होकर खेकड़ा आने जाने वाले गांव बसी, सुन्हैड़ा, पाबला, सलावतपुर खेड़ी, फखरपुर, फिरोजपुर, नंगलाबड़ी आदि गांवों के ग्रामीणो को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। बाइक सवार अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन के ऊपर से वाहनों को निकालकर ले जा रहे है। ग्रामीण मुकेश, अनिल, सुरेश, हरबीर, विनोद, महेंद्र, सुखबीर, विक्रम, रमेश, राजेंद्र, कालू, राजपाल आदि ने रेलवे अधिकारियों से पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed