{"_id":"585577b04f1c1be85164a191","slug":"uncontrollable-crime-in-up-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में अपराध बेकाबू : सांसद प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अपराध बेकाबू : सांसद प्रवेश
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बागपत में युवा भाजपा सम्मेलन में लोगो का अभिवादन करते भाजपा सांसद व अन्य पदाधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा यूपी विधानसभा चुनाव में युवा निर्णायक साबित होंगे। नोट बंदी से देश बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। सपा के कुनबे में मनमुटाव नहीं, बल्कि नोटों को लेकर टकराव था। यूपी में अपराध बेकाबू है। सपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। गन्ना किसानों को अब तक भुगतान नहीं मिला। सरकार को पांच साल गन्ना किसानों की याद नहीं आई। प्रत्येक वर्ग भाजपा के साथ खड़ा है।
शनिवार को ग्रीन गार्डन में आयोजित युवा सम्मेलन में सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा युवा देश को बदलने के लिए आगे आ रहे हैं। यूपी में बदलाव भी नौजवान ही लेकर आएंगे। नौजवान बीजेपी के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोट बंदी का फैसला युवाओं का भविष्य बेहतर करने के लिए ही किया है। नोट बंदी से देश को आर्थिक चोट पहुंचा रहे लोगों की कमर टूट गई है।
इस मौके पर बागपत सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा नोट बंदी का फैसला ऐतिहासिक है। देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी और काला धन रखने वालों को सबसे बड़ी चोट पहुंची है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कहा देश का भला चाहने वाले नोट बंदी से परेशान नहीं है। कांग्रेस, सपा, बसपा और वह राजनीतिक दल जो नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं, देश का भला नहीं चाहते। भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री सोमेंद्र तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना, छपरौली चेयरमैन संजीव खोखर ने कहा भाजपा ही युवाओं का भला चाहती है।
विज्ञापन
यूपी में परिवर्तन लाने के लिए युवा आगे आएं। इसकी अध्यक्षता संजय खोखर ने की। संचालन जिला महामंत्री रविंद्र राठी ने किया। इसमें पूर्व विधायक केपी मलिक, जेपी तोमर, नंद किशोर गुर्जर, अजय चौहान, विकल शर्मा, साहब सिंह चौहान, रविंद्र कुमार बली, महेश आर्य, सचिन शर्मा, नितिन मलिक, प्रीतम गुर्जर, हरि शंकर, रजत उपाध्याय, अनुज चौहान, शिवा यादव, विक्रांत चौहान, कृष्णपाल तोमर, मयंक गोयल आदि रहे।
मंच से उतारे भैया दास जी महाराज
बागपत। युवा सम्मेलन के दौरान मुख्य मंच पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। यहां से ऐसे लोगों को दूसरे मंच पर भेजा जो संभावित प्रत्याशी है। इस बीच मंच पर पहुंचे भैया दास जी महाराज को भी दूसरे मंच पर चले जाने के लिए कह दिया। इस पर त्यागी और ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई। वहीं कुछ बूथ अध्यक्षों ने भी इसका विरोध जताया। जिलाध्यक्ष संजय खोखर का कहना है कि यह मामला सुलझा लिया गया है।
नोट बंदी का मुद्दा छाया रहा
बागपत। युवा सम्मेलन के दौरान नोट बंदी का मुद्दा छाया रहा। वक्ताओं ने सरकार के फैसले को सही ठहराया। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि सरकार का साथ दें। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा ने बताया युवाओं ने सम्मेलन में भी नोट बंदी का समर्थन किया है।
हाईवे हुआ जाम
बागपत। सम्मेलन के कारण दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर जाम लग गया। इससे आम जन कोे परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को कंट्रोल किया।