फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uncle raped innocent brother and sister

मामा ने मासूम भाई, बहन की लूटी अस्मत

Mon, 18 Apr 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 18 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
बागपत कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में मामा और भांजी का पवित्र रिश्ता दागदार हुआ है। आरोप है मासूम भाई और बहन की उनके अधेड़ मामा ने अस्मत लूटी। एक बार नहीं, अनेकों बार। पता चलने पर लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी सेना का बर्खास्त कर्मचारी है। 
विज्ञापन


कस्बे के व्यक्ति ने बताया राजस्थान निवासी उसका साला पिछले कुछ समय से कस्बे में ही किराए पर अपने परिवार के साथ रहता है। उसके पास उनके बच्चों का आना-जाना है। शनिवार को उसकी आठ वर्षीय बेटी के पेट में दर्द हुआ और उसके पेशाब में खून आया। जानकारी करने पर बच्ची ने अपनी बड़ी बहन को बताया मामा पिछले काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। 

विज्ञापन

 

शुक्रवार को भी आरोपी मामा ने उसकी अस्मत लूटी। इसी तरह उसके दस वर्षीय बेटे ने बताया उसका मामा अपनी पत्नी (मामी) को घर से बाहर भेज देता था। बाद में उसके साथ कुकर्म करता था। पिछले करीब एक माह से आरोपी घिनौनी हरकत कर रहा है। इसका पता चलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हुए आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। उन्होंने उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

कस्बे के लोगों ने कोतवाली पर पहुंचकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।  कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी लोकेंद्र शर्मा ने बताया पीड़ित के पिता ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई। दोनों भाई-बहन का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है। 


आरोपी तीन बच्चों का पिता 
बागपत। आरोपी व्यक्ति के दो बेटी और एक बेटा है। तीनों शादीशुदा है। उनके बच्चे भी हो चुके हैं। वह सेना का बर्खास्त कर्मचारी है। आरोपी ने कहा उस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है। उसके खिलाफ साजिश रची जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed