मामा ने मासूम भाई, बहन की लूटी अस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के व्यक्ति ने बताया राजस्थान निवासी उसका साला पिछले कुछ समय से कस्बे में ही किराए पर अपने परिवार के साथ रहता है। उसके पास उनके बच्चों का आना-जाना है। शनिवार को उसकी आठ वर्षीय बेटी के पेट में दर्द हुआ और उसके पेशाब में खून आया। जानकारी करने पर बच्ची ने अपनी बड़ी बहन को बताया मामा पिछले काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।
शुक्रवार को भी आरोपी मामा ने उसकी अस्मत लूटी। इसी तरह उसके दस वर्षीय बेटे ने बताया उसका मामा अपनी पत्नी (मामी) को घर से बाहर भेज देता था। बाद में उसके साथ कुकर्म करता था। पिछले करीब एक माह से आरोपी घिनौनी हरकत कर रहा है। इसका पता चलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हुए आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। उन्होंने उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
कस्बे के लोगों ने कोतवाली पर पहुंचकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी लोकेंद्र शर्मा ने बताया पीड़ित के पिता ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई। दोनों भाई-बहन का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है।
आरोपी तीन बच्चों का पिता
बागपत। आरोपी व्यक्ति के दो बेटी और एक बेटा है। तीनों शादीशुदा है। उनके बच्चे भी हो चुके हैं। वह सेना का बर्खास्त कर्मचारी है। आरोपी ने कहा उस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है। उसके खिलाफ साजिश रची जा रही है।