फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uncle married 15-year-old niece with a middle-aged man

UP: मैं ससुराल नहीं जाऊंगी..! मामा ने अधेड़ संग किया नाबालिग भांजी का निकाह, भागकर पुलिस के पास पहुंची किशोरी

Thu, 18 May 2023 12:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2023 12:31 PM IST
सार

बागपत जनपद के एक गांव निवासी युवती ने अपनी नाबालिग भांजी का निकाह अधेड़ व्यक्ति से कर दिया। एक कार्यक्रम के दौरान किशोरी जैसे तैसे घर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस किशोरी को थाने ले गई।

विज्ञापन
Uncle married 15-year-old niece with a middle-aged man

विस्तार

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले मामा ने अपनी 15 वर्षीय भांजी का निकाह अधेड़ व्यक्ति से करा दिया। इतना ही नहीं विरोध करने के बावजूद उसे ससुराल भेज दिया। ससुराल से किसी तरह भागकर किशोरी अपने मामा के घर पहुंची और फोन कर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस किशोरी को थाने ले गई।

विज्ञापन


किशोरी शामली जिले के थाना भवन क्षेत्र की रहने वाली है, जो क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां रह रही थी। किशोरी ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उसकी उम्र अभी 15 वर्ष है और 11 अप्रैल को उसके मामा-मामी ने उसका निकाह रमाला क्षेत्र के 45 वर्षीय अधेड़ के साथ कर दिया। इसका विरोध करने के बाद भी जबरदस्ती उसे ससुराल भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: RAPIDX: दुहाई डिपो पहुंची दसवीं रैपिड रेल, जून में उद्घाटन की तैयारी, पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले ससुराल वाले उसे लेकर शामली के एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां से किसी तरह बचकर वह शामली में महिला थाने पहुंच गई। यहां महिला थाना पुलिस ने मामला दोघट का बताकर उसे वापस भेज दिया।

मंगलवार को किशोरी अपने मामा के घर पहुंची और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस किशोरी को थाने ले आई और बयान दर्ज किए।

किशोरी ने ससुराल में रहने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को थाने पहुंचे माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई नंद किशोर ने बताया कि अभी तक किशोरी ने कोई तहरीर नहीं दी है। माता-पिता अपने साथ ले गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed