{"_id":"5da873e28ebc3e93bc19b369","slug":"udyamion-ki-samsayaayein-door-karein-baghpat-news-mrt4489910146","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल करें समाधान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल करें समाधान : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल करें समाधान : डीएम
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम की अध्यक्षता में उद्योग बंधुओं की बैठक हुई। इसमें उद्योग से जुड़े संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्यमियों की अगर एनओसी संबंधित कोई समस्या हो तो उसका तत्काल संबंधित विभाग समाधान करें। उन्होंने कहा बाट-माप विभाग प्रति माह को 20 से 25 तारीख के मध्य कैंप लगाकर समस्या का समाधान करेंगे।
बुधवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम शकुंतला गौतम के सामने उद्यमियों ने कहा कि यूपीएसआईडीसी के अधिकारी ट्रॉनिका सिटी में बैठते हैं, जिससे उद्योग बंधुओं को परेशानी होती है। डीएम ने बागपत में कार्यालय स्थापित कराने के लिए विभाग को पत्र लिखने के लिए निर्देश दिए। डीएम ने निवेश मित्र योजना की समीक्षा कर पाया कि कुल 396 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 258 का टोटल अप्रूव हुआ और 64 पत्र निरस्त किए । डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत कटौती होती है, वह रोस्टर के अनुसार हो और विद्युत की समस्या को तत्काल ग्रुप पर अप डेट किया जाए। उद्यमियों ने बताया कि पुराने उद्योगों के आसपास कॉलेज और स्कूल बना दिए हैं। वहां के लोग एसडीएम एवं प्रदूषण विभाग को उद्योग बंद कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने डीएम ने उद्योगों में प्रदूषण मानकों का अनुपालन कराने के निर्देश दिए। इसमें सीडीओ पीसी जायसवाल, जीएम (डीसी) हिमांशु गंगवार, जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।