फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two youths were beaten up in Hisavada village

Baghpat News: हिसावदा गांव में दो युवकों को पीटा

Sat, 07 Jan 2023 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two youths were beaten up in Hisavada village
अमीनगर सराय (बागपत)। हिसावदा गांव के कब्रिस्तान के पास खेल रहे युवकों में पहले मारपीट हुई। जिसके बाद रास्ते में दो युवकों पर फायरिंग कर फरार हो गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दो आरोपियों आदित्य और अजय को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हिसावदा गांव के रहने वाले हासिम और शहजाद ने बताया कि हिसावदा गांव में कब्रिस्तान के पास शुक्रवार शाम खेलने के लिए गए थे। जहां गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी, जहां अन्य युवकों ने उनके बीच समझौता करा दिया। खेलने के बाद वे वापस लौट रहे थे, तभी गांव के चार युवकों ने उन्हें रोककर पीटना शुरू कर दिया और तमंचे निकालकर शहजाद के पैर में गोली मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उन पर कई राउंड फायरिंग की गई। किसी तरह बचकर घर पहुंचे। उधर कार्यवाहक थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर लवीश, निखिल, आदित्य, व अजय के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed