फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two youths ran away from the marriage hall with a bag full of Rs 7 lakh cash.

Baghpat News: विवाह मंडप से सात लाख कैश से भरा बैग ले उड़े दो युवक

Thu, 25 Jan 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 25 Jan 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Two youths ran away from the marriage hall with a bag full of Rs 7 lakh cash.
सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर। स्रोत: विडियो ग्रेब
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक विवाह मंडप में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान बुधवार की शाम दो युवक सात लाख कैश और सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग ले उड़े। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाह मंडप में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें चोरी की यह घटना कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।
विज्ञापन

नगर की पट्टी मेहर के रहने वाले एडवोकेट रवि जैन के बेटे का कुआं पूजन कार्यक्रम बुधवार को नगर की दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित नमन विवाह मंडप में चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान दो युवक मंडप में पहुंचे और सात लाख कैश व सोने-चांदी के जेवर का बैग ले उड़े। कुछ देर बाद जब परिवार के लोगों का ध्यान बैग की तरफ गया और बैग चोरी होने का पता चला।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम व इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने विवाह मंडप मेेंं लगे सीसीटीवी कैमरे देख तो दो संदिग्ध युवक मंडप के अंदर आते दिखाई दिए। उक्त युवकों ने पहले पानी पिया। इसके बाद घूमते हुए बैग के पास पहुंच गए। जैसे ही लोगों का ध्यान बैग से हटा तो दोनों युवक बैग लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन युवक हाथ नहीं लगे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन : बैग चोरी करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में दोनों दिखाई दे रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा-सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed