फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two youths of the area were associated with the firearm factory

खेकड़ा क्षेत्र के भी दो युवक जुडे थे शामली की तमंचा फैक्ट्री से, पुलिस हिरासत मे लेकर पूछताछ मे जुटी

Tue, 25 Jan 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two youths of the area were associated with the firearm factory
पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। शामली में पकड़ी गई तमंचा फैक्टरी से खेकड़ा क्षेत्र के भी दो युवक जुडे़ हुए थे। वे दोनों फैक्टरी से तमंचे लाकर यहां सप्लाई करते थे। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शामली में तमंचा बनाने की फैक्टरी संचालित की जा रही थी। तीन दिन पूर्व पुलिस ने फैक्टरी पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में तमंचे बरामद किए थे। फैक्टरी चलाने वालों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने पुलिस पूछताछ में खेकड़ा क्षेत्र के गांव सुन्हैड़ा और हरचंदपुर के भी दो युवकों के जुडे़ होने की जानकारी दी थी। ये दोनों फैक्टरी से तमंचे लाकर उनकी खेकड़ा, बागपत आदि स्थानों पर सप्लाई करते हैं। कोतवाली पुलिस ने इन दोनों को रविवार रात हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों से तमंचे की बिक्री के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि फैक्टरी से जुडे़ युवकों को हिरासत में लेकर इस संबंध में उनसे पूछताछ की जा रही है। उनसे पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने खेकड़ा क्षेत्र में कितने तमंचे की बिक्री की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed