{"_id":"69ed175861d668b44205e549","slug":"two-youths-dead-three-injured-in-head-on-bike-collision-baghpat-news-c-28-1-bag1001-150644-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। दाहा-बरनावा मार्ग पर संतनगर गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें सलमान (25) निवासी गौसपुर और साद (19) निवासी बरनावा की मौके पर मौत हो गई। दोनों बाइकों पर सवार यश जैन, साहिल निवासी बरनावा और फरहान निवासी गौसपुर घायल हो गए। इनका सीएचसी में उपचार कराया, वहां से तीनों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बरनावा गांव के मुरसलीम का बेटा साद अपने दो दोस्त यश जैन और साहिल को बाइक पर लेकर दाहा से लौट रहा था। गौसपुर के किसान जमशेद का बेटा सलमान अपनी बुलेट बाइक पर गांव के ही फरहान को लेकर देवबंद जा रहा था। जैसे ही दोनों की बाइकें दाहा-बरनावा मार्ग पर संतनगर गांव के पास पहुंचीं तो उनमें आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांचों युवक घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। घटना की सूचना पर डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी और ग्रामीणों की भीड़ वहां पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने पांचों को उठाकर सीएचसी पहुंचाया। हादसे में सलमान और साद की मौत हो गई। वहीं घायल यश जैन, साहिल और फरमान को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
-बिहार गए पिता को मिली बेटे की मौत की खबर
बरनावा गांव निवासी मुरसलीम गाड़ी चालक हैं, जो गाड़ी लेकर बिहार गए हुए हैं। उनके परिवार में चार बेटियां और एक बेटा था। बताया कि शनिवार को सड़क हादसे में साद की मौत पर परिजनों ने बिहार गए मुरसलीम को फोन कर हादसे की जानकारी दी। बताया कि साद रेहड़ी से फेरी लगाकर कबाड़ खरीदकर बेचता था। गौसपुर निवासी सलमान तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था, जो अपने भाइयों के साथ गांव में मजदूरी करता था।