{"_id":"6388bb4032167e2c6e090d09","slug":"two-youth-has-died-in-bike-accident-on-baraut-muzaffarnagar-road-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में दर्दनाक हादसा: मातम में बदलीं खुशियां, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में दर्दनाक हादसा: मातम में बदलीं खुशियां, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 01 Dec 2022 08:04 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 01 Dec 2022 08:04 PM IST
सार
Baghpat News : बागपत में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
हादसे में घायल हुए युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के दोघट में बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर भड़ल गांव के निकट बृहस्पतिवार शाम को दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल युवक का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सत्यवीर पुत्र दयानंद अपने साथी बाबू पुत्र भंवर सिंह निवासी गुराना गांव के साथ अपनी बुआ के लड़के की शादी में कुरथल जा रहा था। जैसे ही दोनों भड़ल गांव के पास क्रय केंद्र के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। वहीं हादसे में बाबू, सत्यवीर और बावली गांव निवासी संदीप व सहेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बड़ौत सीएचसी व निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी किरणपाल सिंह ने बताया कि बावली गांव निवासी संदीप (26) की सीएचसी में मौत हो गई, जबकि सहेंद्र का उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: UP: ढाई करोड़ के कर्ज में दबे व्यापारी का शातिर दिमाग, शराबी को उतारा था मौत के घाट, अब राज खुला तो अफसर हैरान
इसके अलावा गुराना निवासी बाबू पुत्र भंवर सिंह की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल सत्यवीर की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।
यह भी पढ़ें: Exclusive: दिल्ली, चंडीगढ़ वालों को भा रहे सहारनपुर के ड्रैगन फ्रूट, किसान हो रहे मालामाल