{"_id":"68d9898aa1bd122a0b0efe2a","slug":"two-trains-will-soon-start-operating-from-delhi-to-shamli-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-139280-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिल्ली से शामली तक जल्द शुरू होगा दो ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिल्ली से शामली तक जल्द शुरू होगा दो ट्रेनों का संचालन
Mon, 29 Sep 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली से शामली तक दो नई ट्रेनों का जल्द ही संचालन शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिनकी समय सारिणी घाेषित कर दी गई है। इनके चलने से शामली व बागपत जिले के लोगों को सुविधा मिलेगी।
दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर डॉ़ राजकुमार सांगवान ने दिल्ली से शामली तक दो नई ट्रेन चलाने की रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मांग की थी। उन्होंने मांग पूरी करते हुए ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी। ट्रेनों का संचालन की समय सारिणी तो विभाग की तरफ से घोषित कर दी गई, मगर अभी तक इनके शुरू होने की विभाग की तरफ से घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद है कि चार अक्तूबर को रेलमंत्री बड़ौत से ट्रेनों को संचालन का शुभारंभ कर सकते हैं। ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और अधिक समय तक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
- इस समय सारिणी के अनुसार होगा ट्रेनों का संचालन
ट्रेन संख्या 64033 दिल्ली के शाहदरा से शाम 4:40 बजे चलकर बागपत 5:30, बड़ौत 5:47 व शामली सात बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 64034 शामली से सुबह सात बजे चलकर बड़ौत 7:49 व बागपत 8:12 व शाहदरा 9:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 64035 शाहदरा से सुबह 10 बजे चलकर बागपत में 10:32, बड़ौत में 10:58 व शामली 12 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 64036 शामली से दोपहर 1:10 बजे चलकर बड़ौत 1:45 व बागपत 2:00 बजे तथा शाहदरा 3:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
-- वर्जन
दिल्ली से शामली तक नई ट्रेनों का संचालन शुरू होने की निश्चित तिथि का विभाग की तरफ से लिखित में उनके पास अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। - सुरेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक
-- लखनऊ तक ट्रेन चलवाने की मांग की
अग्रवाल मंडी टटीरी। जिला सहकारी बैंक की डायरेक्टर ललिता शर्मा ने रेलवे के महाप्रबंधक दिल्ली को पत्र भेज कर बागपत रोड रेलवे स्टेशन से होते हुए लखनऊ तक ट्रेन चलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि बागपत रोड रेलवे स्टेशन जिले का मुख्य स्टेशन है और रोजाना काफी संख्या में लोग दूसरे राज्य और लखनऊ आवागमन करते है। उन्होंने दिल्ली से शामली रेलमार्ग पर एक अन्य ट्रेन का संचालन कराने की भी मांग की।