फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two trains on Delhi-Sahanpur road canceled, operating several trains messed up

Baghpat News: दिल्ली-सहानपुर मार्ग पर दो ट्रेनें रदद, कई ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया

Thu, 14 Mar 2024 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 14 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two trains on Delhi-Sahanpur road canceled, operating several trains messed up
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बुधवार को बड़ागांव रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण के चलते दो ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रहीं। इस दौरान पूरे दिन यात्री परेशान रहे। उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों व डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को बड़ागांव रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण किया गया था। यह कार्य दोपहर बाद तक जारी रहा। ऐसे में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर दिल्ली से शामली तक जाने वाली ट्रेन नंबर 04019 व शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 04020 रद्द रही। इसके अलावा सहानपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 04430 व हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 14306 अपने निर्धारित समय से ढाई से तीन घंटे लेट रही। इस वजह से पूरे दिन यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी कामकाज व डयूटी पर जाने वाले लोगों को उठानी पड़ी। यात्रियों को मजबूरन बसों व डग्गामार वाहनों में दो से तीन गुना किराया देकर सफर करना पड़ा। पूरे दिन यात्री परेशान दिखाई दिए। यात्रियों में सुभाष, प्रमोद, अंकित, दीपक, प्रवीण, शेखर आदि ने ट्रेनों के नियमित संचालन किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन- बड़ागांव रेलवे फाटक के पास अंडरपास निर्माण की वजह से दो ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि कई ट्रेनों का संचालन देरी से किया गया। हमारी कोशिश रहती है कि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले। - अनुज राठी स्टेशन मास्टर बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed