फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Two suspects wanted to reach the driver of the ADO in the hospital, the guard stopped

अस्पताल में एडीओ के चालक तक पहुंचना चाहते थे दो संदिग्ध, गार्ड ने रोके

Thu, 05 Aug 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two suspects wanted to reach the driver of the ADO in the hospital, the guard stopped
सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों का पता लगाएगी पुलिस, चालक की दोबारा हालत बिगड़ने से नहीं हुए बयान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एडीओ पंचायत की गाड़ी के चालक गौरव के पास गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल के आईसीयू वार्ड में दो संदिग्ध व्यक्तियों ने जाने की कोशिश की, लेकिन उनको अस्पताल के गार्ड ने रोक दिया। यह शक जताया जा रहा है कि उन संदिग्धों का आरोपियों से कोई संबंध हो सकता है। इसलिए पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों का पता लगाएगी। वहीं, चालक की बृहस्पतिवार को दोबारा से हालत बिगड़ गई और इसलिए उसके बयान दर्ज नहीं हो सके।
एडीओ कृष्णपाल मान ने बताया कि बुधवार शाम दो संदिग्ध व्यक्ति गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में आईसीयू वार्ड में जाने की कोशिश कर रहे थे। अस्पताल के गार्ड ने उनको रोक दिया तो दोनों वहां से भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, गौरव की दोबारा से हालत बिगड़ने पर ब्लड चढ़ाना पड़ा और उसके बाद उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि युवक की दोबारा हालत बिगड़ने की वजह से बयान नहीं लिए गए है। पुलिस हमलावरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है, ताकि उनको पकड़कर घटना का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन

यह था मामला
बागपत। दो अगस्त को कलक्ट्रेट के सामने एडीओ पंचायत कृष्णपाल के ड्राइवर रठौड़ा निवासी गौरव को गोली मार दी थी। इसके बाद बदमाश उससे एडीओ पंचायत की लाइसेंसी रिवॉल्वर लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। गौरव को गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात चिकित्सकों ने उसका छाती का ऑपरेशन किया था। मंगलवार को सिर का ऑपरेशन करीब साढ़े तीन घंटे चला था। सिर से गोली निकाल दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed